East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 : ईस्ट कोस्ट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए 1599 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें

East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 : रेलवे विभाग की ओर से पूर्व तट रेलवे वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के 1599 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है हाल ही में जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन वही उम्मीदवार कर सकेंगे, जिन्होंने दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई उर्त्तीण कर रखी हो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के आवेदन फार्म 26 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और 15 सितंबर 2026 तक शाम 5:00 बजे तक आप आवेदन कर पाएंगे। ऐसे में यदि आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करवाना चाहते हैं तो यहां पर दी गई अतिरिक्त जानकारी के माध्यम से आप अपना आवेदन आसानी से कर पाएंगे।

East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 ट्रेड


आवेदन प्रक्रिया जानने से पहले इस भर्ती के बारे में जान लेते हैं कि कौन-कौन से ट्रेड में यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में फीटर, वेल्डर, ,मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, पेंटर, ब्लैक स्मिथ, वायरमैन, ड्रिलर, ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित विभिन्न ट्रेडो में भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। रेलवे विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 का रखा गया है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

यह भी देखे : Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status : राजस्थान के युवा ऐसे चेक करें अपना बेरोजगारी भत्ता आया या नहीं

हाल ही में रेलवे विभाग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना विभाग के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 के अनुसार की जाएगी हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 Details

  • UR के लिए 633 पद
  • SC के लिए 251 पद
  • ST श्रेणी के लिए 116 पद
  • OBC श्रेणी के लिए 435 पद
  • EWS श्रेणी के लिए 164 पद
  • PWBD के लिए 50 पद
  • ESM श्रेणी के लिए 42 पद
    इस प्रकार कुल मिलाकर रेलवे विभाग की ओर से जारी किए गए ईस्ट कोस्ट रेलवे एक्ट अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए कुल 1599 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 Educational Qualification


रेलवे विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। जो की 50% अंकों के साथ उर्तीण हो हालांकि इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी आवश्यक है और जिन अभ्यर्थियों का दसवीं या ITI का प्रमाणपत्र नोटिफिकेशन की तारीख 21 अगस्त 2026 तक जारी नहीं हुआ है वे अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते।

East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 Selection Process


रेलवे विभाग की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की मेरिट सूची दसवीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और इस भर्ती में चयन होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंक लाना अनिवार्य है इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन नहीं करवाया जाएगा।

रेलवे विभाग की इस भर्ती में किसी अभ्यर्थी का यदि नाम मेरिट लिस्ट में आता है तो फिर अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और आपकी जानकारी के लिए बताने की अंतिम रूप से चयन मूल दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित की गई चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही किया जाएगा।

East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026


यदि कोई अभ्यार्थी ईस्ट कोस्ट रेलवे एक्ट अप्रेंटिस वेकेंसी 2026 के लिए अपना आवेदन जमा करवाना चाहता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा करवा सकते हैं अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ भुवनेश्वर की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके बाद आवेदन की अन्य प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी दसवीं कक्षा के अंक आईटीआई मार्कशीट नंबर और आधार कार्ड संख्या इत्यादि को सावधानी से बढ़ना होगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाना होगा।
    •अब यहां पर वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक में जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद यदि आप ऐसी श्रेणी के अभ्यर्थी हैं जिनके लिए आवेदन शुल्क रखा गया है तो आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद अंतिम रूप से अपने आवेदन पत्र को जमा कर देना है और फिर उसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख लेना है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण लिंक
East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 Apply Now :- Click Here

1 thought on “East Coast Railway Act Apprentice Vacancy 2026 : ईस्ट कोस्ट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए 1599 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें”

Leave a Comment